बिहार में मानसून की एंट्री से तांडव, वज्रपात से 12 लोगों की मौत
Bihar Latest Hindi News Today, 18 June 2025 Live Updates: बिहार में पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लोगों से खराब मौसम में सावधान रहने को कहा है। बक्सर में 4, पश्चिम चम्पारण में 3, कटिहार में 2, कैमूर, लखीसराय और सीतामढ़ी में 1-1 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने का आदेश दिया है। उन्होंने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।